मेरठ। भारतीय किसान यूनियन तोमर की जिला प्रभारी हाजी मुनसफ अली लोहिया के कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान भाकियू अंबावत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाकियू तोमर में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान मंगलवार यानि आज मवाना तहसील में होने वाले धरना, प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रमोद प्रजापति, जुबैर सैफी, राजू जाटव आदि ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रभारी हाजी मुनसफअली लोहिया, ब्लॉक अध्यक्ष अब्बास सैफी, जिला प्रभारी सलाहकार सबी अहमद, शिबा रिज़वी आदि ने उनका संगठन में स्वागत किया। संवाद