अमरनाथ की यात्रा आरंभ, मेरठ के भंडारे का भी हुआ शुभारंभ, आरती पूजन के अतिरिक्त 7150 श्रद्धालु न
मेरठ। अमरनाथ यात्रा में मेरठ से भंडारा विधिविधान से पूजा के बाद शुरू हो गया। यह भंडारा चंदनवाड़ी से 12 किमी दूर शेषनाग पर लगाया गया है। भंडारे में पहले दिन पहुंचे छह शिवभक्त आरती में शामिल हुए। पूजन के बाद अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के महामंत्री विशाल गर्ग ने सभी का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। विशाल गर्ग ने बताया कि बीते दिनों हुई घटना के बाद अमरनाथ यात्रा में तीन गुना सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दिन भंडारे में 7150 लोगों को सेवा दी गई। इस दौरान विशाल गर्ग, अमरीश वर्मा, संजय अलग, नवनीत शर्मा, शशि भूषण सहित अन्य मौजूद रहे। अमरीश ने बताया कि हर दिन भंडारे में पांच से सात हजार श्रद्धालुओं को सेवा दी जा रही है। ब्यूरो