फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्या विवि के अमन का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्या विश्वविद्यालय के छात्र अमन पंवार का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अमन ने ऑल इंडिया शूटिंग चौंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में प्रतिभाग कर 400 में से 365 अंक प्राप्त किए कर यह उपलब्धि प्राप्त की। अमन की इस उपलब्धि पर विद्या विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो-चांसलर विशाल जैन, कुलपति डॉ. हीरेन दोशी तथा रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के डीन एवं प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। विवि के स्पोर्ट्स ऑफिसर गंधर्व रस्तोगी ने बताया कि अमन पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित रूप से शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता में निरंतर सुधार किया है। पिछले कुछ माह में उन्होंने नोएडा, दिल्ली, भोपाल एवं देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें