पूर्व विद्यार्थियों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर अपने गुरु एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का सम्मा
मेरठ। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का उनके पूर्व विद्यार्थियों ने उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 1992 में धर्मेंद्र भारद्वाज उन्हें केमिस्ट्री का ट्यूशन पढ़ाते थे। उस समय उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को विषय का गहन ज्ञान कराया, बल्कि अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। पूर्व विद्यार्थियों में लोमश त्यागी, शैलेंद्र चौहान, मनोज वर्मा, अमित शर्मा, जितेंद्र, अनिल कुमार, आशीष, गौरव भारद्वाज, विजय कुमार, संजीव सरोहा आदि मौजूद रहे।