फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन सम्मेलन : स्कूल के विकास में योगदान का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट जोजफ इंटर कॉलेज मेरठ कैंट में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 2020 तक के पुरातन छात्र शामिल हुए। मुख्य अतिथि सेंट मेरी इंटर कॉलेज नजीबाबाद के प्रबंधक फादर साबू थामस, विशिष्ट अतिथि सीए रुपक कुमार रहे। विद्यालय प्रबंधक फादर जॉन चिम्मन तथा प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने अतिथियों को सम्मानित किया। उप प्रबंधक फादर राबिन मेल्विन ने उनका परिचय दिया। सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने अपने साथियों से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया और स्कूल के विकास में योगदान का संकल्प लिया। विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व छात्र पुनीत, राहुल, पंकज चौहान ने मधुर गीत आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें