फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, चार घायल

Sat, 30 May 2026 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती गणेशपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी रामवीर सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कृषि भूमि और मकान को लेकर उसका अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम वह खेत पर मौजूद था, तभी दूसरे पक्ष के चार लोग वहां पहुंच गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी दोनों पुत्रियां भी विवाद की चपेट में आ गईं और उन्हें चोटें आईं। रामवीर का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष धमकी देते हुए मौके से चला गया। घायल परिजनों के साथ वह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें