फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट में घायल का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड निवासी समीना मारपीट में घायल हुई थी। उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट में लापरवाही का आरोप लगाया है। समीना के अनुसार, चिकित्सक ने सिर की गंभीर चोट को हल्की चोट दिखाया। इस कारण उसे आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में समस्या आ रही है। बीते 13 तारीख को मकान बंटवारे के विवाद में नवाबगढ़ी में उसके साथ मारपीट हुई थी। इसमें उसके सिर पर चार टांके लगे थे। बृहस्पतिवार को समीना ने सीएचसी से मेडिकल रिपोर्ट की प्रतिलिपि मांगी। कर्मचारियों ने उसे प्रतिलिपि देने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें