फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी मार्ग पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी शाहरुख ने उसके पडोसी आरोपियों पर सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। शाहरुख ने बताया कि उसके पड़ोसी आरोपियों ने सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर रास्ते पर दीवार को अपने घर में मिला लिया है। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया है। पीड़ित ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जा को रुकवाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रश्मि का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। किसी भी कीमत पर रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिए जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें