मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित किड्स गार्डन स्कूल परिसर में मंगलवार को विद्यालय संस्थापक संजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में ऊर्जा निगम पर उपभोक्ताओं के शोषण करने के आरोप लगाए। उन्होंने उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरगलत बिल बनाने के नाम के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। किड्स गार्डन स्कूल का दिसंबर 2025 में बिजली बिल 220333 रुपये का भेज दिया। इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की गई लेकिन काेई समाधान नहीं हुआ। इस मामले से मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम को अवगत कराया गया, तब अप्रैल में नया मीटर लगाया गया। इसके बाद 122250 रुपये और फिर से 174484 रुपये के बिजली बिल भेज दिए। इसके बाद विद्युत अधिकारियों ने एक स्कूल के खिलाफ रिकवरी भी भेज दी। 19 जून के स्कूल का कनेक्शन भी काट दिया गया। विरोध जताने पर स्कूल का कनेक्शन शाम को जोड़ दिया। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मनमानी करके सरकार को भी बदनाम करने में लगे हैं। संवाद