कलेक्ट्रेट में कंकरखेड़ा जाटोली में मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करते गुरु रविद
- फोटो : स्वयं
जटौली गांव की धर्मशाला की जमीन का गलत तरीके से बैनामा करने और उस पर कब्जा करने के आरोप में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कमिश्नरी पार्क पर प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि धर्मशाला की प्लॉट संख्या छिपाकर बैनामा किया गया जबकि यह जमीन नगर निगम पंचायती में दर्ज थी। आरोपियों ने धर्मशाला की चारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी आए दिन मारपीट करते हैं और उन्होंने राहुल, सागर, बिजेंद्र, मनोज जैसे ग्रामीणों को तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दी है जिससे भय का माहौल है। पीड़ितों ने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में दर्जनों लोगों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।