फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाते से नगदी निकालने का आरोप

Sat, 14 Feb 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के गांव खाता गांव निवासी महिला ने जन सेवा केंद्र के संचालक पर अंगूठा लगवाकर खाते से नगदी निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला ज्योति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव पिलौना में स्थित खाता गांव निवासी नीटू उर्फ विपिन के जन सेवा केंद्र पर अपने पेन कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। इस दौरान केंद्र संचालक ने महिला से अंगूठा लगवा कर खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को उस वक्त खाते से रुपये निकालने की जानकारी नहीं हुई। बाद में जब महिला खाते से रुपए निकालने के लिए बैंक गई तो महिला को खाते से 18 हजार रूपए निकलने का पता चला। पीडित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी जन सेवा केंद्र संचालक को पकडकर थाने ले आई। आरोपी ने पुलिस के सामने महिला के खाते से रुपये निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस का दबाव देख आरोपी ने पीड़ित महिला को फिलहाल नौ हजार रुपए वापस कर दिए बाकी जल्द लौटाने का वादा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें