फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्रा में जमीन के विवाद में धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा हर्रा में जमीन के विवाद को लेकर एक परिवार ने एसडीएम से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। हर्रा निवासी ताहिर ने शिकायत में बताया कि उनकी जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से कब्जे और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। बताया कि तीन साल पहले उनके खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उस समय हर्रा चौकी प्रभारी और लेखपाल की मदद से मामला सुलझाया गया था लेकिन अब वहीं लोग बिना खेत में झगड़ा कर रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ताहिर ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई करते हुए सभी पक्षों को बुलाकर विवाद का निपटारा कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने लेखपाल की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें