फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर पुतला दहन रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। रासना स्थित श्री शालिग्राम डिग्री कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष बॉबी हुड्डा ने पुलिस-प्रशासन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया है। बॉबी हुड्डा ने आरोप लगाया कि वह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घर पर निगरानी में रख दिया और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं हो सका। छात्र संघ अध्यक्ष ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें