संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव बहोड़पुर निवासी जमीला बेगम ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह गांव में स्थित कृषि भूमि की सह खातेदार हैं। आरोप है कि इसी खसरा संख्या का सह खातेदार उसके खेत के बीच से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालकर मिट्टी उठवा रहा है। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी ने फावड़े से मिट्टी उठाने की अनुमति ले रखी है, लेकिन वह जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से मिट्टी उठवा रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि पूर्व में भी उक्त आरोपी से परेशान होकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन का मुकदमा दर्ज कराने तथा खनन कार्य को तुरंत रुकवाने की गुहार लगाई है। संवाद