सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव समसपुर सुरानी निवासी किसान प्रदीप कुमार ने सहखातेदारों पर उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन का वैध हिस्सेदार है और लंबे समय से उस पर खेती करता आ रहा है। आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सहखातेदारों ने खेत की मेढ़ तोड़ दी और जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर सीमा चिह्न लगा दिए। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और झगड़ा करने पर आमादा हो गए। किसान ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में जमीन को कब्जा मुक्त कराने, दोबारा सीमांकन कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।