मेरठ। पल्लवपुरम फेज एक में आवंटित प्लॉट का एक अन्य व्यक्ति को साठगांठ कर बैनामा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। सरिता बंसल निवासी ग्रीन एस्टेट रुड़की रोड का कहना है कि भूखंड संख्या एफ-13 सुनील कुमार गोयल को आवंटित किया गया था। उन्होंने प्लॉट सुनील कुमार गोयल से खरीद लिया था। आरोप है कि लाखों रुपए रिश्वत लेकर बिना प्रतिकर धनराशि जमा कराए झूठा शपथ पत्र लेकर उनके पक्ष में प्राधिकरण स्टाफ ने बैनामा कर दिया। मामले में 10-12 साल बाद भी प्राधिकरण की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई। ब्यूरो