फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजय की हत्या का आरोप, कार्रवाई के लिए रोड की जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पांच दिन पहले 15 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव उलधन के जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटके मिले गांव निवासी अजय की मौत को परिजनों ने हत्या बताते हुए ग्रामीणों के साथ रविवार को थाना पहुंचकर सड़क जाम कर दी। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद ही जाम खुलवा दिया। मृतक पक्ष ने गांव के ही दूसरे समाज के युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

14 अक्तूबर की शाम क्षेत्र के गांव उलधन निवासी अजय (21) पुत्र गोपाल घर से निकला था। अजय पूरी रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह गांव में ही पानी की टंकी के पास गांव उलधन निवासी नोमान के खेत में पेड़ पर दुपट्टे के सहारे अजय मृत अवस्था में लटका मिला था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाकर मामले की जांच कराई थी। उस समय भी परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया तो मौत का कारण हैंगिंग आया था। इसमें पुलिस ने हत्या से इन्कार करते हुए मामला आत्महत्या का बताया था। परिजन उसी दिन से थाने के चक्कर काट रहे थे। रविवार को मृतक पक्ष के साथ काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और थाने के सामने रोड पर मानव शृंखला बनाकर जाम कर दिया। हालांकि, कुछ ही मिनट रोड जाम रहा, तुरंत पुलिस ने मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन

मृतक पक्ष का आरोप है कि 14 अक्तूबर की रात 9:00 बजे गांव निवासी खालिद उनके घर आया था। वह अजय को अपने साथ लेकर गया था। आरोप है कि उसने ही साथियों संग अजय की हत्या कर शव को लटकाया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें