मेरठ। शीतलहर के प्रकोप और सर्दी के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों का अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है। अब एक और दो जनवरी को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। डीएम अनिल ढींगरा के अनुसार सीबीएसई, आईसीएसई व सरकारी बोर्ड के सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे पहले ही कर दिया गया है। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।