आज से 30 जुलाई तक सभी स्कूल बंद
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों (प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई) की 25 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी है। शहर में बैरिकेडिंग और मुख्यमार्गों पर डायवर्जन हो जाने के कारण ऐसा किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।