मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित मां शारदे हॉल में शनिवार को बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तक ऑल-इन-वन का विमोचन किया गया। उत्कर्ष प्रकाशन के शैक्षिक विभाग ने पुस्तक का चयन कर इसे प्रकाशित किया है। पुस्तक की लेखिका बेबो रोशी ने बताया कि ऑल-इन-वन पुस्तक का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में ज्ञान प्रदान करना है। यह पुस्तक बच्चों के सीखने के अनुभव को रोचक और प्रभावी बनाएगी। प्रकाशन निदेशक हेमंत शर्मा, दीपिका शर्मा, नीतिका, नितिन शर्मा, एके शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद