मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के प्रत्येक दो वर्षों में होने वाले आम चुनाव का बिगुल बज गया है। आगामी 14 सितंबर को क्लब के चुनाव कराए जाएंगे। बुधवार को क्लब परिसर में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव की सर्वसम्मति से औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एसपी देशवाल व सपन सोढ़ी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल दो सितंबर को पूरा होगा।