फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट, विदेश से लौटे लोगों की होगी जांच

Wed, 04 Sep 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 21 दिन में विदेश से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी, जिसके लिए टीमों को गठन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाने पर उसकी जांच किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की माइक्रोबायोलॉजी लैब से कराई जाएगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो सैंपल कलेक्शन और जांच के कार्यों को संभालेगी। यदि जनपद में मंकीपॉक्स से संक्रमित कोई व्यक्ति मिलता है, तो उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसे जिला और राज्यस्तरीय सर्विलांस इकाइयों को उपलब्ध कराया जाएगा। विदेश से आने वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच की जाएगी।

- मंकीपॉक्स रोग के प्रमुख लक्षण

इस रोग में शरीर पर दाने, बुखार और लसिका ग्रंथियों में सूजन मंकीपॉक्स के मुख्य प्रारंभिक लक्षण हैं। मनुष्यों में यह रोग पशुओं या अन्य संक्रमित मनुष्यों से फैल सकता है। इस रोग का वायरस ब्रोकन स्किन श्वसन पथ या आंख, नाक, या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए गए कपड़ों, बिस्तर, तौलिए, वस्तुओं पर वायरस कुछ समय तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें