फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक जागरूकता सभा का आयोजन 

Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जैन संगठन मेरठ चैप्टर तथा ज्ञान माइनॉरिटी वेलफेयर एंड एजूकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में अल्पसंख्यक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के उपसचिव संदीप जैन ने बताया कि किस प्रकार आयोग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश पूरे कर संस्थान अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान का दर्जा प्राप्त कर लेगा। उसका प्रबंधन समाज के अधिकार में आ जाएगा। सरकार द्वारा मिलने वाले सभी लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। स्टाफ नियुक्तियों में भी संस्थान अपने समुदाय को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी सरकारी अधिकारी की अनुमति लिए नियुक्त कर सकते हैं। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू नहीं होता है। इसी प्रकार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों व अन्य व्यापारियों, उद्यमियों व महिलाओं को विशिष्ट रूप से छात्रवृत्ति तथा ऋण किस आधार पर मिल सकता है। फाउंडेशन की अध्यक्ष बबीता जैन ने फाउंडेशन की शाखाओं को भारत के प्रत्येक प्रदेश में पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज जैन ने संगठन द्वारा जैन समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान छावनी परिषद के सभासद अनिल जैन, दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री विपिन जैन आदि उपस्थित रहे। सुरेन्द्र जैन, पदम चंद जैन, दिनेश जैन, अनुपम जैन, विजय जैन, राकेश जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें