राष्ट्रीय स्तर की सेपकटाकरा में गोल्ड मेडल प्राप्त प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षिका चौधरी। (स्त
मवाना। एएस इंटर काॅलेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा नौवीं की छात्रा अक्षिका चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया। अक्षिका के पिता अनुज कुमार किसान एवं माता सरिता चौधरी गृहिणी निवासी किशोरपुर ने पंजाब में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में 1 से 8 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सेपक टकरा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने छात्रा एवं उसके परिवार को शुभकामनाएं दी।