फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अक्षिका चौधरी का प्रदेश स्तर पर योग के लिए चयन

विज्ञापन
योग में प्रदेश स्तर के लिए चयन हुई ए एस इंटर कालेज की छात्रा अक्षीका चौधरी। (स्त्रोत कालेज) मवा
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा अक्षिका चौधरी का योग में प्रदेश स्तर के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि कॉलेज की कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षिका चौधरी का मंडल स्तर पर योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल द्वारा जारी पत्र के अनुसार 28 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर योग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। यह छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर सेपक टकरा में भी पदक हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें