फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अखिल कौशिक पांचवीं बार बने अध्यक्ष

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज की निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति।  (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। द ऐंग्लो संस्कृत एसोसिएशन व एएस इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति के पंच वर्षीय चुनाव में अध्यक्ष, प्रबंधक सहित पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पर अखिल कुमार कौशिक लगातार पांचवीं बार और प्रबंधक पद पर पवन कुमार रस्तोगी लगातार चौथी बार चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी विजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि द ऐंग्लो संस्कृत एसोसिएशन व एएस इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति के पंच वर्षीय चुनाव के लिए सभी पदों के लिए एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इस कारण मतदान की आवश्यकता नहीं हुई। अध्यक्ष पद पर अखिल कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष नरेश कुमार रस्तौगी, प्रबंधक पवन कुमार रस्तौगी, उप प्रबंधक शैवाल दुबलिश, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तौगी सदस्य के लिए अमित कुमार, अमित रस्तौगी, सुनील कुमार राजवंशी, विजयपाल रस्तौगी, नितिन रस्तौगी, आलोक कुमार रस्तौगी, योगेंद्र कुमार रस्तोगी सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यही पूरी कमेटी बीते कार्यकाल में थी। अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक लगातार पांचवीं बार व प्रबंधक पद पर पवन कुमार रस्तौगी लगातार चौथी बार बने हैं। सभी को चुनाव अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें