गंगानगर। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन क्लासरूम विषय पर कार्यशाला हुई। प्रधानाचार्य डॉ. वाग्मिता त्यागी ने मुख्य वक्ता सीबीएसई के करमजीत सिंह सोढ़ी व प्रियंवदा माहेश्वरी का सभी से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि एआई न केवल शिक्षण-प्रशिक्षण को सरल बनाता है, बल्कि छात्रों की रचनात्मकता एवं समस्या, समाधान क्षमता को भी प्रोत्साहित करता है। प्रधानाचार्य डॉ. त्यागी ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया। एडमिनिस्ट्रेटर प्रतिभा शर्मा, कोऑर्डिनेटर आराधना शर्मा तथा आयुषी अग्रवाल का सहयोग रहा। संवाद