माछरा। क्षेत्र के गांवों में अहोई माता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांव माछरा, नंगली अब्दुल्ला, भटीपुरा, मऊखास, सिसौली, लोटी, अटौला, मुंडाली, शोल्दा, रछौती, हसनपुर कलां आदि गांवों में अहोई अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माताओं से अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। जल्दी उठकर सुबह स्नान आदि करके घर में ही दीवार पर गेरू और चावल से अहोई माता की मूर्ति बनाकर और स्याऊ की माता व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाया और पूजा-अर्चना की। माताओं ने रात के समय सितारों को जल देकर उपवास खोला।