मोदीपुरम - कृषि विवि और इसरो के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने इसरो के साथ जैविक खेती पर शोध के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसरो के अंतरिक्ष भवन नई दिल्ली में कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देश पर डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. यूपी शाही और डॉ. विकास और इसरो की ओर से डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. समीर सरन, डॉ. नीतू प्रधान वैज्ञानिक हस्ताक्षर के दौरान शामिल हुए। डॉ. प्रकाश चौहान ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के साथ प्रारम्भ किए गए इस परियोजना से जैविक खेती, परंपरागत खेती की पहचान, उपज पूर्वानुमान में स्पेस तकनीकी कारगर साबित हो सकती है। कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा कि तीन वर्षों में कृषि विश्वविद्यालय को अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसरो जैसे प्रीमियर संस्थानों के साथ समझौता कर शोध व कैपेसिटी बिल्डिंग को मजबूती प्रदान करना है। जिसका बेहतर परिणाम आने वाले समय में विश्वविद्यालय को मिलेगा। संवाद