फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को स्वरोजगार से जोड़ रहा कृषि विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय और रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। अब तक 21 दिवसीय कुल 11 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, डेयरी व्यवसाय जैसे विषय शामिल थे। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि 287 पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वर्तमान में 16 अप्रैल 2026 से 27 सैन्य कर्मियों को बायो एजेंट उत्पादन का प्रशिक्षण मिल रहा है। विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आधुनिक तकनीकों और विपणन की जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें