फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का ताला तोड़कर कृषि उपकरण चोरी

विज्ञापन
गांव अटौरा में चोरी के बाद बिखरा पडा सामान। (मवाना)
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी किसान अमित कुमार के नलकूप के कमरे का ताला तोड़कर चोर कृषि व विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब पीड़ित किसान खेत में पहुंचा तो उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने तहरीर में बताया कि खेतों में लगे नलकूप पर उसने कमरा बनाया हुआ है। कमरे में उसने विद्युत व कृषि उपकरण रखे हुए हैं। शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसके नलकूप का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी तीन लोहे के गाटर, दो स्प्रे मशीन, तीन फावड़े और एक हल व स्टार्टर चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें