सरधना। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री अग्रसेन युवा मंच के तत्वावधान में मोहल्ला देवीगंज स्थ
सरधना। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री अग्रसेन युवा मंच के तत्वावधान में मोहल्ला देवीगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा भाव से लोगों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व दान, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवा मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। युवा मंच के सदस्यों ने उत्साह के साथ श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को खिचड़ी वितरित की। इस अवसर पर ललित गुप्ता, प्रदीप मित्तल, रजत गोयल, अतुल गुप्ता, अमन गुप्ता, काव्य बंसल, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, अंकुर गुप्ता, विकास कंसल, नवनीत मित्तल, गिरीश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मोहित गुप्ता मौजूद रहे।