फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: राकेश टिकैत बोले- क्रांतिवीर बनकर लौटेंगे अग्निवीर, की हॉस्टल खोलने की मांग

Thu, 24 Nov 2022 09:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए शर्म की बात है कि देश के युवा को धरने पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती करना तो शुरू कर दिया है, लेकिन ये अग्निवीर एक दिन क्रांतिवीर बनकर लौटेंगे। चार साल की नौकरी से उनका भविष्य बनेगा नहीं, बल्कि उनके साथ खिलवाड़ होगा। देश में जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें युवा, किसान, बेरोजगार सभी सभी सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होंगे।
विज्ञापन


राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को मेरठ कालेज में हॉस्टल खुलवाने के लिए चल रहे छात्रों के धरने में पहुंचे थे। वह 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए जाते समय यहां रुके। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा है, यह शासन के लिए शर्म की बात है। उन्होंने युवाओं को समर्थन देते हुए कहा कि धरना देने से हॉस्टल नहीं खुलेगा, इसके लिए हॉस्टल में घुसना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के लिए हॉस्टल खोलने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Baghpat:  पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम-रहीम आज जाएगा सुनारिया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि या तो हॉस्टल खोले जाएं या छात्रों के रहने के लिए किराये की व्यवस्था की जाए। बच्चे घरों से दूर यहां पढ़ने आते हैं, अगर हॉस्टल नहीं होंगे तो वह पढ़ाई कैसे करेंगे। हॉस्टल खोले जाएं नहीं तो यहीं पर आंदोलन कर हॉस्टलों को खुलवाया जाएगा। उन्होंने मेरठ कॉलेज परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस दौरान उनके साथ मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं युवा जिलाध्यक्ष भाकियू अनुराग ठाकुर, हर्ष चहल व धरने पर बैठे विजित, गौरव, अंकित, सत्यम, सौरभ सिंह, सागर, आर्यन, इंद्रजीत, शेराजाट आदि छात्र मौजूद रहे।

जल्द होगा एक बड़ा आंदोलन
राकेश टिकैत ने कहा कि 26 नवंबर को देशभर में सभी प्रदेशों की राजधानी में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से महापंचायत की जा रही है। लखनऊ में भी इको पार्क में महापंचायत होगी। मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा। इस दौरान उन्हें गन्ना भुगतान न होने, एमएसपी आदि समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इस पर भी शासन में कोई सुनवाई नहीं होती है तो जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें किसान, बेरोजगार, युवा, बुजुर्ग सभी एक साथ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें