फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कहासुनी के बाद हंगामा, किसान ने साथियों संग मिल कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आए कपसाड़ गांव निवासी किसान सहदेव की सिक्योरिटी इंचार्ज से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद किसान ने अपने साथियों संग मिलकर हंगामा किया और मिल बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और मिल की गन्ना चैन शुरू कराई। किसान सहदेव ने बताया कि वह शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर सकौती चीनी मिल पहुंचा था। मिल गेट के पास उसकी सिक्योरिटी इंचार्ज से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हुई। किसान ने सिक्योरिटी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए साथी किसानों के साथ हंगामा कर दिया और मिल की गन्ना चैन बंद कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें