फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला संचालक ने रखने से किया इंकार तो पालिका में पाल रहे गाय

विज्ञापन
सरधना नगर पालिका परिसर में गौ वंश की की देखभाल करता पालिका कर्मचारी - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
गोशाला संचालक ने रखने से किया इंकार तो पालिका में पाल रहे गाय
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में गोवंश खुले में घूम रहे हैं। किसान आवारा गोवंश को लेकर खासे परेशान हैं। सरधना नगर पालिका के द्वारा पूर्व में कपसाड़ की गोशाला में गोवंश को छुड़वाया गया था, लेकिन बाद में पशुओं की संख्या अधिक होना बताते हुए गोशाला संचालकों ने रखने से इंकार कर दिया। पालिका कर्मचारियों के द्वारा हाल ही में आठ से दस आवारा गोवंश को पकड़ा गया ओर उनको पालिका में ही रखा गया है। चारे के रूप में पशुओं को धान की पुआल का भूसा खिलाया जा रहा हैं। इस काम में कई पालिका सफाई कर्मचारी दिनभर गोवंश की देखरेख में ही लगे रहते हैं। हालांकि तीन लोगों को गायों की देखभाल के लिए रखा गया है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इस संबंध में पालिका ईओ से बात की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें