फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के चार साल बाद महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला को शादी के चार माह बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली के खारीकुआं निवासी रिया वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 6 मई 2025 को हापुड़ सिंभावली के ग्राम सिखेड़ा निवासी आकाश गर्ग से हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपया नहीं देने पर 26 सितंबर को पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 21 नवंबर को पति, सास, देवर आदि रिया के मायके आए और परिजनों से मारपीट की। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें