फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी से झगडे के बाद पति ने दुकान से तेजाब फेंका, कई झुलसे

विज्ञापन
तेजाब गिरने से घायल बच्चे वह महिला
विज्ञापन
किठौर। कस्बा स्थित सराफा बाजार में किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद सर्राफ ने दुकान पर रखा तेजाब रास्ते में फेंकना शुरू कर दिया जिससे वहां से गुजर रहे कई बच्चे, महिला समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्राफ को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेज दिया। पीड़ितों ने सर्राफ और उसकी पत्नी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में सराफा बाजार में सोनू राणा पुत्र अशोक राणा की सर्राफ की दुकान है। पास में ही सोनू की पत्नी रजनी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। सोनू शराब का आदी है। शनिवार को किसी बात को लेकर दुकान पर सोनू और उसकी पत्नी रजनी का विवाद हो गया। पहले सोनू ने अपनी दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान में रखे जेवरात साफ करने का तेजाब सड़क पर उड़ेलना शुरू कर दिया। जिससे रास्ते से गुजर रहे मोहम्मद समीर पांच वर्षीय जाहिद, सायदा 45 पत्नी शेरा निवासी राधना, जुनैद 14 पुत्र सब्बार निवासी दिसौरा थाना मुंडाली, अल्मश पुत्र साहिद कस्बा, शाहद (12) पुत्र आफताब, जोया पत्नी आफताब, सुमिता पत्नी हरीश समेत एक दर्जन लोग तेजाब गिरने से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए भेज दिया गया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की सोनू शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता रहता है। पीड़ित परिवार की ओर से सोनू ओर उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसका मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें