मेरठ। मेरठ कॉलेज के व्यावसायिक पाठ्यक्रम विभाग में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रा अफीफा प्रथम रही। होम साइंस विभाग की बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने मोटापा एवं उससे होने वाले नुकसान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने मोटापे से होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के बारे में पोस्टर के जरिए संदेश दिया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अफीफा प्रथम, आराध्या द्वितीय, अलिफ्रा तृतीय तथा ऐश्वर्या को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यकारी अधिकारी प्रो. निशा मनीष एवं कोआर्डिनेटर डॉ अरविंद कुमार जज के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा सिंह, डॉ. निशा पाल, डॉ. अंशु मेहरा, डॉ. महुआ, डॉ. आलिया एवं डॉ. वर्तिका बिश्नोई आदि मौजूद रहे। संवाद