सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बंद की मुनादी करते हुए। संवाद
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट वेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सरधना बंद की अपील की। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सरधना में मुनादी करके सभी से बंद को सफल बनाने की अपील की। व्यापारियों ने बंद में समर्थन देने का आश्वासन दिया। सरधना बार एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी व महामंत्री मोहित शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग कई दशक से कर रहे हैं। वेस्ट यूपी में होईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। इस दौरान व्यापारी नेता धनपाल जैनी, पंकज जैन, वीरेंद्र चौधरी, शाहवेज अंसारी, जीशान कुरैशी, अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, अशोक कुमार त्यागी, प्रमोद शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद सैनी, राजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सैनी, रविंद्र सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहें।