फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर में अधिवक्ता ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में 46 वर्षीय अधिवक्ता राजकुमार जौहरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आत्महत्या करने की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुभाष नगर में एडवोकेट राजकुमार जौहरी लंबे समय से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दो दिन से वह तनाव में चल रहे थे। देर रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ पीने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें