फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर अधिवक्ता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर कुटी चौराहे निवासी बुधप्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम वह बेटे अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह के साथ घर पर थे। इसी दौरान कालोनी के ही आयुष, करण, प्रदीप व आकाश आए और घर के सामने ही पेशाब करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने गजेन्द्र से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वह बाहर आए और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। चेहरे पर ईंट से वार किया। इसमें उन्हें और बेटे को गंभीर चोट आई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि बुध प्रकाश की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें