मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और एडवेंचर क्लब के बीच अंडर-14 का किक्रेट मैच खेला गया। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी को एडवेंचर क्लब ने 38 रनों से हराया। एडवेंचर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें निखिल ने 37, आरव ने 19, मनु ने 16 सर्वाधिक रन बनाकर योगदान दिया। वहीं, विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष, दीवित और अंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी 15 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें सत्यवाल ने 27, देव ने 31, अंश ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं एडवेंचर क्लब की ओर से अर्नव ने चार, कुनाल ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अर्नव (एडवेंचर क्लब) को चुना गया। संवाद