मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। एडमिशन कमेटी से छात्राओं को प्रवेश से संबंधित आने वाली समस्याओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रवेश प्रक्रिया हेल्प डेस्क को भी स्थापित किया गया है। जिसकी इंचार्ज डॉ. एकता चौधरी हैं। प्रवेश प्रक्रिया में एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ. विनेता, डॉ. स्वर्णा डॉ. दीक्षा, दिनेश और कविता का विशेष योगदान रहा। संवाद