दौराला- दादरी गांव में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण। स्रोत : स्वयं
दौराला। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को दादरी गांव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्कता जागरूकता की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को सतर्कता जागरूकता की जानकारी दी। संवाद