मेरठ। 13 से 30 जुलाई तक देहरादून में जसपाल राणा मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मेरठ के आदित्य ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आदित्य ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक जीता। इससे पूर्व भी उन्होंने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया था। उनकी यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं अदम्य आत्मविश्वास का परिणाम है। इस मौके पर सभी ने उन्हें बधाई दी। संवाद