मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अधिराज काजला का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चयन हुआ है। अधिराज काजला कक्षा नौवीं के छात्र हैं। इससे पूर्व उन्होंने सीबीएसई नॉर्थ जोन-वन क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (यू-17) में हुआ था।विद्यालय के प्रबंधन के साथ ही शिक्षकों और परिजनों ने अधिराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि अधिराज की यह उपलब्धि गर्व का विषय है। संवाद