फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी जोन का 'एक्स' अकाउंट सस्पेंड, मची खलबली

Tue, 06 Aug 2024 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 'एक्स' द्वारा एडीजी जोन का ऑफिशियल अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि एडीजी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
social media - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, सोशल मीडिया 'एक्स' पर एडीजी जोन ध्रुव कांत ठाकुर का ऑफिशियल अकाउंट रातों-रात सस्पेंड कर दिया गया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


हालांकि अकाउंट किस कारण सस्पेंड किया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस विषय में जब एडीजी जोन ध्रुव कांत ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इसके विषय में 'एक्स' मैनेजमेंट द्वारा ही बताया जा सकता है कि अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है? 
गौरतलब है कि एडीजी के ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट से सिर्फ जोन में होने वाली पुलिस की गतिविधियों के विषय में ही जानकारी दी जाती है। ऐसे में एडीजी जोन का ऑफिशियल अकाउंट सस्पेंड होना चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें