मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे। सोमवार को एडीजी भानु भास्कर व अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर विवि के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्यूरो