मेरठ। एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने बुधवार को पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर बैरक और रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी भानू भास्कर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट से पूछा कि उनको यहां पर भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान एडीजी ने कहा कि वह मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करें। किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो तो वह पुलिस अधिकारियों को बताएं, जिनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रिक्रूट के परिजनों से भी बातचीत की। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा भी मौजूद रहे। संवाद