सरूरपुर। कस्बा खिवाई में सोशल मीडिया पर जैसे ही जुलूस का मेसेज वायरल हुआ तो पुलिस सतर्क हो गई। जुमे की नमाज के बाद एडीजी भानू भास्कर ने खिवाई चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी पर अभिलेखों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने चौकी प्रभारी व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। एडीजी ने चौकी परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव की भी सराहना की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर जोर दिया।